अजगर के पेट से निकाली दो बकरियां!

  • Tweet
  • Share
  • Reddit
  • +1
  • Pocket
  • LinkedIn 0

केरल में बनाए गए एक वीडियो ने सोशल नेटवर्किंग साइटों पर धमाल मचा दिया है। इसमें एक व्यक्ति बड़े से अजगर को पकड़कर उसके पेट के अंदर से बकरियां निकालता दिख रहा है। वो भी अजगर को सिर्फ दबाकर, जबकि वो जिंदा हालत में है, और बेहद खतरनाक भी। पर व्यक्ति ने अपनी जान की परवाह न करते हुए दोनों बकरियों को अजगर के पेट से निकाला।

ये वीडियो केरल की एक सड़क पर रिकॉर्ड किया गया है। जिसमें दो बकरियों को निगलकर आराम की मुद्रा में आ चुका अजगर सड़क पर आ गया होता है। उसके मुंह से बकरी की टांग दिख रही होती है। जिसे देखने के बाद व्यक्ति को लगता है कि अभी बकरी की सांसे चल रही है। उसके अजगर को पीछे से पकड़ा और उसे दबाना शुरू कर दिया। ये अजगर पूरे 6 फिट लंबा था। जिसने दो बकरियां निगल रखी थी।

इस इलाके में अक्सर अजगरों द्वारा जानवरों को अपना शिकार बनाने की खबरें मिलती ही रहती हैं। पर इस तरह से सड़क पर अजगर का आ जाना जरूर नई बात थी। क्योंकि अजगर वैसे भी अपना शिकार करने के बाद जल्दी कहीं आते जाते नहीं है। अजगर अपने शिकार को कभी मारते नहीं है, न ही उन्हें खाते हैं। बल्कि वो पूरे के पूरे शिकार को ही निगल जाते हैं, अक्सर जिंदा ही। इसी उम्मीद में व्यक्ति ने उस बकरी को बचाने के लिए अजगर से टक्कर ले ली।

वैसे, व्यक्ति की मेहनत बेकार चली गई। क्योंकि अजगर के पेट से निकलने से पहले ही बकरी की जान जा चुकी थी। उसे लगा था कि एक ही बकरी अजगर के पेट में है, पर एक बकरी के निकलने के बाद भी जब अजगर मोटा दिखा, तो उसने फिर से कोशिश की और दूसरी बकरी उसके पेट से निकली।

  • Tweet
  • Share
  • Reddit
  • +1
  • Pocket
  • LinkedIn 0

Facebook

Get the Facebook Likebox Slider Pro for WordPress