ये मुर्गा लड़ाकू है और ताकत के लिए खाता है बादाम

  • Tweet
  • Share

आपके सामने भी ऐसे कई मामले आये होंगे जब आपने इंसान के अलावा पशु या किसी पक्षी को कुछ ऐसे करतब करते हुए देखा होगा जिस पर विश्वास करना सहज नहीं होता। हम भी आज आपको एक ऐसे ही पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं जो कुछ ऐसा करता है जैसा आमतौर पर आपने कहीं नहीं सुना होगा। आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे मुर्गे के बारे में जो प्रतिदिन 50 बादाम खाता है और रोज़ 1 घंटा कसरत भी करता है।

यह मुर्गा है मध्य प्रदेश के रतलाम शहर निवासी अमजद का। इस मुर्गे के कद और कसरत को देख कर आज भी लोग आश्चर्य करते हैं। अमजद का कहना है कि वह इस मुर्गे को 4 माह पूर्व देवास से लेकर आये थे। अमजद सुबह से शाम तक इस मुर्गे का पूरा ख्याल रखते हैं। मुर्गे को रोज पानी में भिगोया बाजरा और बादाम खिलाया जाता है और कसरत भी कराई जाती है।

loading...
 अमजद का कहना है कि बादाम खाने से मुर्गा बहुत तंदुरुस्त हो गया है। वह कसरत भी करता है इसलिए पहलवान लगता है और इसलिए ही लोग इसको फाइटर मुर्गा कहते हैं। यह मुर्गा अभी 3 साल का है और इसका वजन 5 से 6 किलो हो गया है। अमजद का कहना है कि मैं इसको देवास से खरीद कर लाया हूं। अब इसको देवास की मुर्गा लड़ाई के लिए तैयार किया जा रहा है।
मुर्गे के खाने के बारे में जानकारी देते हुए अमजद कहते हैं कि सुबह-सुबह मुर्गे को पानी में भिगोये हुए बादाम खिलाये जाते हैं। इसके अलावा मुर्गे को बाजरा भी खिलाया जाता है। फिर इस मुर्गे को 1 घंटे के लिए रिंग वाले पिंजरे में कसरत के लिए छोड़ दिया जाता है। बता दें कि यह रिंग वाला पिंजरा अमजद ने खास तौर पर इस मुर्गे के लिए बनवाया है।
loading...