यदि आप कसरत करते है, और अपने शरीर को सुडौल बनाना चाहते हैं। तो प्रोटीन युक्त आहार आपके लिए फायदेमंद होगा। आप कड़ी कसरत के कुछ समय के बाद दूध या पानी के साथ प्रोटीन की खुराक ले सकते है। यह आहार कसरत के बाद आपके शरीर में हुए क्षतिग्रस्त ऊत्तकों की मरम्मत करता है।
प्रोटीन खाने से शरीर में मांस पेशियों का निर्माण होता है। कसरत के बाद 30 मिनट का समय महत्वपूर्ण होता हैं और इस दौरान अतिरिक्त खुराक अवश्य लेनी चाहिए। लेकिन यह खुराक विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही लेनी चाहिए।
मांस पेशियों की क्षति के मरम्मत के लिए
अगर आप कसरत कर रहे है तो खाने में प्रोटीन लेना आपके लिए बहुत आवश्यक हो जाता है। क्योंकि कसरत के बाद मांस पेशियों को हुए नुकसान की आपूर्ति के लिए प्रोटीन अहम है। जब आप अंडे या दूध जैसे खाने वाली चीज़ों से प्रोटीन लेते हैं तो इसे शरीर इसे अवशोषित होने में 45 से 90 मिनट का समय लगता है। आप किस प्रकार का प्रोटीन ले रहे है, इस बात पर भी प्रोटीन का अवशोषण निर्भर करता है। ऐसे में प्रोटीन के अवशोषण का समय बढ़कर दो घंटे भी हो सकता है। कसरत करने वाले शाकाहारी लोगों को मांस, अंडे एवं मछली से प्रोटीन नहीं मिल सकता है।
प्रोटीन लेना बंद ना करें
ऐसा माना जाता है कि प्रोटीन के पूरक आहार लेने से कुछ ही समय में शरीर की मांस पेशियां अस्वाभाविक रूप से बढ़ जाती हैं। लेकिन जैसे ही आप इसे लेना बंद कर देते हैं तो सारी वृद्धि खत्म हो जाती है।
यदि आप कसरत करते है और प्रोटीन का पूरक आहार नहीं ले रहे हैं, तो शरीर पर इसका दुष्प्रभाव पड़ सकता है। क्योंकि कसरत के बाद हुए मांस पेशियों की छति की मरम्मत नहीं हो पाएगी, और शरीर ढीला हो जाएगा।
लेकिन इसके लिए प्रोटीन सप्लीनमेंट लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूरी ले। यदि पूरक आहार या सप्लीकमेंट किसी विशेषज्ञ की देखरेख में लिया जाए तो फायदेमंद होता होता है। लेकिन कभी-कभी इसकी अधिक मात्रा आपके शरीर के लिए नुकसानदेह होती है।