पाकिस्तानी से मोहब्बत के बाद बदल लिया लिंग

  • Tweet
  • Share
  • Reddit
  • +1
  • Pocket
  • LinkedIn

सोशल नेटवर्किंग साइट पर आपने प्यार के अलग-अलग किस्से सुने होंगे लेकिन प्यार की ही एक नई कहानी ने सभी को हैरान कर दिया है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ घराने के कथक कलाकार गौरव को पाकिस्तान में रह रहे रिजवान से प्यार हुआ और उसने अपना लिंग परिवर्तन करा लिया और खुद को मीरा कहने लगा।

गौरव की रिजवान से मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। दोनों का इश्क सोशल साइट पर ही परवान चढ़ने लगा और फिर रिजवान की मोहब्बत में गौरव ने अपना लिंग परिवर्तन करा लिया और आशिक बन गए। गौरव अब रिजवान के मार्च में लखनऊ आने का इंतजार कर रहे हैं। रिजवान ने गौरव से मार्च में भारत आने का वादा किया है।

मीरा ने बताया कि उसके महिलाओं से संबंध रहे हैं और जब उसकी शादी होने वाली थी, सोशल साइट पर रिजवान से उसकी मुलाकात हुई। यह मुलाकात उसकी पीएचडी के संबंध में हुई।

दरअसल, फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट और फिर चैटिंग से शुरू हुआ सिलसिला जल्द ही प्यार में बदल गया। काफी सोचने के बाद गौरव ने अपना लिंग बदलवाने का फैसला किया और फिर मुंबई पहुंच गए। मुंबई में दो डॉक्टरों ने उनकी मदद की। गौरव के परिवार का भी समर्थन उन्हें मिला।

मीरा ने एक अंग्रेजी अखबार से कहा कि अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में तीन सर्जरी कराने के बाद अब वह अपनी सपनों भरी दुनिया को जीने के लिए तैयार हैं।

More from azabgazab.in