झिल्ली एवं कौमार्य

  • Tweet
  • Share

अपना कौमार्य खोने के लिए किस किस्म का सेक्स करना चाहिए, कौन से किस्म का, इस पर कुछ संदेह है! इस बारे में लोगों के अलग अलग मत हैं. क्या यह केवल योनि मैथुन (इंटरकोर्स), यानी योनि में लिंग प्रवेशित सेक्स से ही हो सकता है? या गुदा मैथुन (एनल इंटरकोर्स) भी इसमें सम्मिलित किया जा सकता है? और मुख मैथुन (ओरल सेक्स) के बारे में क्या विचार हैं?

इस बारे में अलग अलग लोगों के विभिन्न मत हैं और यह काफ़ी कुछ उनके धर्म एवं संस्कृति पर भी निर्भर करता है. पर सभी लोग यह मानते हैं की हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) करने से कौमार्य ख़त्म नहीं होता है. और यह अपने शरीर को जानने और यह महसूस करने का अच्छा तरीका है की स्वयं को क्या पसंद है.

loading...
loading...