सउदी अरबपति रेप केस से बरी, कहा-लड़की पर गिर गया था!

  • Tweet
  • Share
  • Reddit
  • +1
  • Pocket
  • LinkedIn

लंदन। एक सउदी अरबपति को रेप के आरोप से बरी कर दिया गया, क्योंकि उसने तर्क दिया कि उसने रेप नहीं किया, बल्कि वह अचानक से लड़की के उपर गिर गया था। सउदी मूल के प्रॉपर्टी डेवलपर एहसान अब्दुल अजीज(46) पर रेप का आरोप था जिसे इस दलील के बाद कोर्ट ने छोड़ दिया।

इसके अलावा इस सउदी अरबपति के लिए खास ढील भी दी गई, जिसमें विशेष रूप से उसे जज को सारी बाते अकेले में बताने के लिए 20 मिनट का समय दिया गया। एहसान अब्दुलाजीज का दावा है कि जिस 18 साल की ल़ड़की ने उसपर रेप का आरोप लगाया है, दरअसल वो उसकी मेहमान थी और शराब के नशे में टुन्न थी। वो सोफे पर ही सो गई थी। जब मेरी आंख खुली, तो मैं उसे टी-शर्ट देने गया। पर लड़की ने उसे अपनी ओर खींच लिया।

  • अब्दुलाजीज
  • रेप
  • लड़की