Loading...

यहां नौकरी सिर्फ मोटी लड़कियों को दिया जाता है

  • Tweet
  • Share

टोक्यो। ज्यादातर प्राइवेट नौकरियों में जहां मोटी लड़कियों को नौकरी पर रखने से पहले पतली होने का हवाला दिया जाता है, वहीं इस दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां सिर्फ और सिर्फ मोटी लड़कियों को ही नौकरी पर रखा जाता है। यहां काम करने वाली मोटी लड़कियों को भी मार्शमेलो गर्ल्स जैसे प्यारे नाम से पुकारा जाता है।
दरअसल जापान के टोक्यो शहर में एक ऐसा कैफे है जो अपनी मोटी महिला कर्मचारियों के कारण चर्चा में हैं। इस कैफे की सबसे खास बात ये है कि यहां पर काम करने के लिए सिर्फ मोटी लड़कियों को ही नौकरी पर रखा जाता है। जो भी मोटी लड़की काम करने की इच्छुक होती है वो यहां आकर नौकरी कर सकती है।
केवल मोटी लड़कियों को ही नौकरी पर रखने वाले इस कैफै के मालिक का कहना है कि इसके पीछे उनका मकसद मोटे लोगों के प्रति लोगों की सोच को बदलना है। उनका कहना है कि लोगों की यह सोच होती है कि मोटे लोग सुंदर नहीं होते सिर्फ पतले लोग ही आकर्षक होते हैं यह सोच बदलने के लिए ही वो मोटी लड़कियों को नौकरी पर रखते हैं।
मोटी लड़कियों को ही नौकरी पर रखने वाले इस कैफे की एक और खास बात ये है कि यहां ताजा चीजों से बना खाना ही परोसा जाता है। कैफे के मालिक का यह भी कहना है कि यहां मोटी लड़कियों को ही नौकरी देने से मोटे लोगों में अपने शरीर के प्रति सकारात्मक बदलाव आएगा और वो अपने शरीर को लेकर शर्मिंदा नहीं होंगे।
loading...

  • नौकरी
  • मोटी लड़कियों