एक लड़की, एक दिन और 110 लोगों ने बनाए संबंध

  • Tweet
  • Share
  • Reddit
  • +1
  • Pocket
  • LinkedIn

मेगान(काल्पनिक) नाम है उस किशोरी का, जो प्रेम जाल में फंसकर ग्रीस से यूनान पहुंच गई, और उसके कथित प्रेमी ने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया। वो यूनान तब गई थी, जब वो महज 14 साल की थी, और वहां से निकलकर तब भागी, जब उसकी उम्र 21 वर्ष की हो चुकी थी। पर अब उसने सभी को बेनकाब करने का मन बना लिया है, तभी तो उसने इस आपबीती पर किताब लिख डाली है।

मेगान स्टीवंस नाम की ये किशोरी छुट्टियां बिताने ग्रीस पहुंची थी, जहां एक बार में उसकी मुलाकात एक जैक नाम के युवक से हुई। उसे जैक से प्रेम हो गया। जैक ने उसे भरोसा दिलाया कि वो दोनों यूनान की राजधानी एथेंस में साथ साथ रहेंगे। और वो वहां काम भी कर सकेंगे। उसे उम्मीद थी कि वो एथेंस पहुंचकर किसी बार या कैफे में काम कर लेगी, पर जैक ने उसके साथ विश्वासघात किया और उसे एक वेश्यावृत्ति के बड़े केंद्र में बेच दिया।

मेगान स्टीवंस कहती है कि जब वो अपने कथित कार्यालय के सबसे ऊपरी मंजिल पर पहुंची, तो उसे कुछ शक हुआ। वहां उसे एक ऐसे कमरे में बंद कर दिया गया, जिसमें खिड़की नहीं थी। सिर्फ एक छोटा सा बेड था और वीडियो कैमरा लगा हुआ था। उसमें घुसे एक व्यक्ति ने उसका रेप किया। इस घटना से मेगान टूट गई। उसने कहा कि उसे लगा कि उसका पूरा शरीर लकवाग्रस्त हो गया है। क्योंकि उसने पहले कभी सेक्स नहीं किया था। उस व्यक्ति ने रेप करने के बाद उसे 50 यूरो दिए और चलता बना।

मेगान ने कहा कि उसे बाद में एक ही दिन में कम से कम आठ अजनबियों के साथ शरीरिक संबंध बनाने पड़ते थे, और वो ऐसा कर रही थी। क्योंकि वो जैक के लिए कुछ भी कर सकती थी। उसने कहा कि ऐसा करने के लिए उसे जैक ने ही कहा था, क्योंकि इसी से वो पैसे कमा सकती थी। इस दौरान मेगान को कहीं और बेच दिया गया, जहां उसे एक ही दिन में 110 लोगों तक से संबंध बनाने पड़े। और वो गंभीर रूप से बीमार हो गई। वो हॉस्पिटल में 3 माह तक भर्ती रही, जहां उसने अस्पताल के कर्मियों को ये बात बताई। जिन्होंने उसकी मां को उसके बारे में सूचना दी, जिन्हें मेगान के जिंदा होने की कोई खबर न थी।

इसके बाद वो वापस ब्रिटेन पहुंची। अब मेगान अपनी किताब लिख रही हैं। इस किताब को हार्पर प्रकाशन ने छापा है, और ये किताब 29 जनवरी से आम लोगों के बीच पहुंच जाएगी। मेगान का कहना है कि वो लड़कियों से सिर्फ इतना ही कहेंगी कि वो किसी के भी प्यार में पड़ सकती हैं, पर किसी अजनबी के साथ न जाएं। वर्ना उनकी जिंदगी नर्क बन जाएगी।

Loading...
Loading...