दुनिया की आधी दौलत के मालिक हैं 62 लोग

  • Tweet
  • Share
  • Reddit
  • +1
  • Pocket
  • LinkedIn 0

भारत और दुनिया के अन्य देशों में आय असमानता में फासला और ज्यादा हुआ है। एक सर्वे के अनुसार दुनिया के 62 सबसे अमीर लोगों के पास दुनियाभर के गरीबों की 50 फीसदी आबादी के बराबर धन संपदा है।

खास बात यह है कि इन 62 अमीरों में महिलाओं की संख्या मात्र 9 है। 2010 से इन अमीरों की संपत्ति करीब 500 अरब डालर बढ़कर 1,760 अरब डालर हो गई।

राइट्स समूह ऑक्सफैम के अध्ययन ‘एक प्रतिशत के लिए अर्थव्यवस्था’ में यह तथ्य भी सामने आया है कि 2010 के बाद से दुनिया की सबसे गरीब आबादी में से 50 प्रतिशत की संपत्ति करीब 1,000 अरब डालर घटी है। यानी उनकी संपत्ति में 41 प्रतिशत की जोरदार गिरावट आई है।

समीक्षाधीन अवधि में वैश्विक आबादी में करीब 40 करोड़ लोगों का इजाफा हुआ है। यह रिपोर्ट कल से शुरू हो रहे पांच दिन के विश्व आर्थिक मंच के सालाना सम्मेलन से पहले जारी की गई है।

सर्वेक्षण के अनुसार 2010 में दुनिया की सबसे गरीब आबादी के 50 प्रतिशत के पास जितनी धन संपदा थी, उतनी ही संपत्ति दुनिया के 388 सबसे अधिक अमीर लोगों के पास थी। उसके बाद यह आंकड़ा लगातार घट रहा है। 2011 में यह घटकर 177 पर आ गया है, 2012 में 159, 2013 में 92 और 2014 में 80 पर आ गया। यानी 2020 से पहले ही दुनिया की आधी दौलत पर बस 10 लोगों का कब्जा हो जाएगा.

loading...